महिलाओं पर हमले के मामले में 2 गिरफ्तार
नई दिल्ली। दिल्ली के मंगोलपुरी इलाके में दो महिलाओं पर ब्लेड से किए गए हमले के मामले में पुलिस ने दो लोगों को गिरफ्तार किया है। एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि विशाल (19) और रोहित (26) नामक दो अभियुक्तों को पुलिस ने मंगोलपुरी इलाके से गिरफ्तार किया।
महिलाओं पर किए गए हमले के बाद से ही पुलिस दोनों की तलाश कर रही थी। दोनों युवकों पर महिलाओं के चेहरों पर ब्लेड से हमला करने का आरोप है। पुलिस अधिकारी ने कहा, "वे अक्सर अकेली चलने वाली महिलाओं को निशाना बनाते थे।" पुलिस ने दोनों युवकों के मनोरोगी होने का अंदेशा जताया है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications