दलित व गरीब बच्चों को आंगनबाड़ी का लाभ मिले : कृष्णा तीरथ
जयपुर। केन्द्रीय महिला एवं बाल विकास राज्यमंत्री कृष्णा तीरथ ने परियोजना अधिकारियों से रविवार को कहा कि वे अजमेर जिले में माननीय उच्चतम न्यायालय के आदेश के अनुरूप आंगनवाड़ी केन्द्रों पर कार्यकर्त्ताओं के माध्यम से बच्चों को गरम, गुणवत्तापूर्ण पोषाहार उपलब्ध कराने की व्यवस्था सुनिश्चित करें।
उन्होंने कहा कि आंगनवाड़ी केन्द्र सभी बच्चों के लिए खुले रहने चाहिए। उन्होंने कहा कि दलित व गरीब बच्चों को इन केन्द्रो का भरपूर लाभ मिलना चाहिये।
तीरथ रविवार को अजमेर कलेक्ट्रेट के सभागार में जिला महिला एवं बाल विकास विभाग के अधिकारियों से बैठक में कार्यक्रमों की समीक्षा कर रही थीं। उन्होंने कार्यवाहक उपनिदेशक कुमुदनी शर्मा से विभाग द्वारा चलाई जा रही सभी योजनाओं व कार्यक्रमों की प्रगति के बारे में जानकारी ली।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications