जेंटील और स्वास्तिक का अधिग्रहण करेगी जीसीपीएल
नई दिल्ली। गोदरेज कंज्यूमर प्रोडक्ट्स लिमिटेड (जीसीपीएल) नेच्युरीज कंज्यूमर केयर प्रोडक्ट्स लिमिटेड (एनसी) और ऐसेंन्स कंज्यूमर केयर प्रोडक्ट्स लिमिटेड (ईसी) की 100 फीसदी हिस्सेदारी खरीदेगी। इन कम्पनियों के प्रमुख ब्रांड जेंटील और स्वास्तिक हैं।
बम्बई स्टॉक एक्सचेंज को दी गई जानकारी के मुताबिक जीसीपीएल ने फिलहाल अधिग्रहण की राशि के बारे में खुलासा नहीं किया है। जीसीपीएल के अध्यक्ष आदि गोदरेज ने कहा, "जेंटील और स्वास्तिक उत्पादों के अधिग्रहण से कम्पनी के मुनाफे और आय में वृद्धि होगी। पर्सनल केयर क्षेत्र की प्रमुख कम्पनी के तौर पर जीसीपीएल घरेलू बाजार में अपनी प्रमुख स्थिति बनाए रखेगी। साबुन, तेल और घरेलू उत्पादों के क्षेत्र में एशिया, अफ्रीका और दक्षिण अमेरिका में अपनी पहुंच बढ़ाने की रणनीति के अंतर्गत कम्पनी रणनीतिक अधिग्रहण के प्रयास जारी रखेगी।"
वहीं जीसीपीएल के प्रबंध निदेशक ए. महेंद्रन ने कहा, "इस अधिग्रहण से कम्पनी को तरल डिटरजेंस के क्षेत्र में अपनी प्रमुख स्थिति बरकरार रखेगी और साबुन क्षेत्र में देश में दूसरा स्थान बनाए रखेगी।"












Click it and Unblock the Notifications