बिहार में सड़क दुर्घटना में 5 मरे
पटना। बिहार में सीवान जिले के दरौंदा थाना क्षेत्र में मंगलवार को ट्रक और बोलेरो में हुई टक्कर में पांच लोगों की मौत हो गई और नौ लोग घायल हो गए। पुलिस के अनुसार राष्ट्रीय राजमार्ग संख्या 57 पर लीलाशाह गांव के समीप एक ट्रक में पीछे से आ रही बोलेरो ने जोरदार टक्कर मार दी जिससे बोलेरो में सवार पांच लोगों की मौत हो गई जबकि नौ लोग घायल हो गए।
दरौंदा थाने के प्रभारी उमाकांत झा ने बताया कि बेलोरो पर सवार लोग महराजगंज से एक शादी समारोह में भाग लेकर वापस छपरा लौट रहे थे। उन्होंने बताया कि घायल सभी लोगों को इलाज के लिए स्थानीय अस्पताल में भर्ती करा दिया गया है, जहां दो लोगों की हालत चिन्ताजनक बताई जा रही है।













Click it and Unblock the Notifications