सोनिया के 'मदर इंडिया' और राहुल के 'कृष्ण' बनने से बरपा हंगामा
इलाहाबाद। लगता है कांग्रेस के दिन अच्छे नहीं चल रहे हैं, तभी तो दिल्ली में घिरने के बाद वो इलाहाबाद में अपने पार्टी के जश्न में भी विरोधियों के निशानें पर आ गयी है। दरअसल, कांग्रेस की 125वीं सालगिरह पर कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी की इलाहाबाद में रैली आयोजित की गई है। इसके मद्देनजर पूरा शहर कांग्रेस के पोस्टरों से पट गया है। जहां देखो वहां केवल सोनिया-राहुल ही दिखायी दे रहे थे।
पढ़े : वाकई में अब 'बिहारी' होना गाली नही लगता
लेकिन पोस्टरों में दिखने वाले सोनिया-राहुल काफी अलग थे कारण पोस्टरो में सोनिया गांधी को मदर इंडिया और राहुल को भगवान कृष्ण के रूप में दिखाया गया था। बस फिर क्या था बवाल होना लाजिमी था सो विपक्ष ने आद उगलना शुरू कर दिया। सोनिया गांधी की रैली से पहले ही भारतीय जनता पार्टी और समाजवादी पार्टी के समर्थक हंगामा बरपा रहे हैं। सपा समर्थकों ने सोनिया के काफिले को काले झंडे दिखाए गए। भाजपा समर्थकों और पुलिस के बीच झड़प होने की भी खबर है। खबर है कि पुलिस ने विरोध प्रदर्शन कर रहे कार्यकर्ताओं पर लाठीचार्ज भी किया है।













Click it and Unblock the Notifications