बिहार चुनाव : नीतीश हीरो लालू जीरो
पटना। बिहार में लालू का जादू खत्म हो गया है। वहां एक बार फिर से नीतीश कुमार हीरो बन गये हैं। बिहार में नीतीश कुमार का विकास नारा काम आया है। बिहार की जनता ने नीतीश के विकास के नारे पर मुहर लगा दी है। जदयू-भाजपा गठबंधन को विधानसभा चुनाव में भारी बहुमत मिला है। विधानसभा की कुल 243 सीटों में से अब तक 178 सीटों के परिणाम घोषित हो चुके हैं। इनमें से 157 सीटें भाजपा-जदयू गठबंधन के खाते में गई है।
पढ़े : बिहार चुनाव के ताजा अपडेट्स पढ़ने के लिए क्लिक करें
नीतीश की आंधी में राष्ट्रीय जनता दल और लोकजन शक्ति पार्टी के कई दिग्गज धराशायी हो गए हैं। राजद-लोजपा गठबंधन को अब तक सिर्फ 13 सीटें ही मिली है। कांग्रेस के खाते में 4, एक सीट वामदलों के खाते में जबकि तीन सीट पर निर्दलीय उम्मीदवारों ने जीत दर्ज की है। सरकार बनाने के लिए सिर्फ 122 सीटों की जरूरत होती है।













Click it and Unblock the Notifications