शानो शौकत से हुई शादी

शिवराज सिंह ने जब जयुपर के रामबाग़ पैलेस में उत्तराखंड के अस्कोट की गायत्री कुमारी का हाथ थामा तो नव विवाहित जोड़े को आशीर्वाद देने के लिए अनेक गणमान्य लोग हाजिर थे. इनमे पूर्व मुख्य मंत्री दिग्विजय सिंह,राजस्थान के मुख्य मंत्री अशोक गहलोत, केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया,पूर्व विदेश मंत्री जसवंत सिंह,दिलीप सिंह जूदेव आदि शामिल थे.
वैवाहिक समारोह में ऐसा मंजर था कि अतीत का राजसी वैभव जीवंत हो उठा हो. पुरानी बग्घी में शादी करने पहुंचे शिवराज सिंह. शिवराज राजसी वेशभूषा में थे और इसी शाही ठाट बाट के साथ वो अपनी बारात लेकर रामबाग पहुंचे तो उनका पारम्परिक तरीके से स्वागत किया गया. शिवराज एक पुरानी बघी में सवार थे.
बारात की अगवाई उनके पिता गज सिंह ने की.पूर्व राजघरानो के सदस्य इस बारात में वरीयता कर्म से शामिल थे. जयपुर और जोधपुर में पुराने शाही महल और किले ऐसे सजाये गए है जैसे ये इमारतें सितारों से आभा मंडित हो गई हों. इस शादी में नेपाल और भूटान के राजपरिवारो के सदस्य भी शामिल हुए है.
मेहमानों की सूचि में नेपाल के राजकुमार पारस,पटियाला,अलवर,जयपुर,ग्वालियर और अनेक पूर्व श्रीमंत और सामंत शामिल थे. इसके अलावा कुमारमंगलम बिड़ला और दीपक पारिख जैसी कई व्यापार जगत की हस्तियां इस शाही विवाह में शरीक हुईं.












Click it and Unblock the Notifications