180 किलो का बकरा
बकरे के मालिक नदीम खान का कहना है कि वह इसे मध्य प्रदेश के चम्बल से लाए थे और पिछले दो साल से वह इसकी देखभाल कर रहे थे, उसे अच्छा भोजन खिलाते थे और दूध पिलाते थे। नदीम कहते हैं, "मैं इसके भोजन और दूध पर प्रतिदिन 400 रुपये खर्च करता था। अब अल्लाह के प्रिय के रूप में इसका खूबसूरती से विकास हो चुका था। इसे एक ग्राहक को 1.75 लाख रुपये में बेच दिया गया।"
बुधवार को मुम्बई की करीब 500 मस्जिदों में ईद की विशेष नमाज पढ़ी गई। इसके बाद मुसलमानों ने एक-दूसरे को बधाई दी और फिर कुर्बानी दी गई।हजारों लोग एक ऐसे बकरे की एक झलक देखने के लिए जमा हुए जिसके कानों पर 'अल्लाह' लिखा हुआ था। पूर्वोत्तर मुम्बई के देओनार बूचड़खाने में इस सफेद रंग के बकरे को बिक्री के लिए रखा गया था।
अरबी भाषा में जिस तरह अल्लाह लिखा जाता है, उसी तरह की आकृतियां इस बकरे के दोनों कानों पर स्पष्ट दिख रही थीं। कई लोग इसे चमत्कार मान रहे थे। इस 90 किलोग्राम वजनी बकरे के लिए लोगों ने 200,000 रुपये से कीमत लगानी शुरू की लेकिन उसके मालिक की उसे 500,000 रुपये में बेचने की योजना थी।













Click it and Unblock the Notifications