शंघाई : 28 मंजिली इमारत में लगी आग, 53 लोगों की मौत
शंघाई। पूरा चीन इन दिनों एशियाई खेलों के जश्न में डूबा हुआ है, लेकिन सोमवार का दिन चीन के लिए काला साबित हुआ क्योंकि इस देश के प्रमुख शहर शंघाई की 28 मंजिला इमारत में आग लग गई, जिसके चलते 53 लोगों बुरी तरह से झुलसे गए, जिनकी मौत मौके पर हो गई है। जबकि 70 से ज्यादा लोग अभी भी अस्पताल में जिन्दगी और मौत के बीच अपनी लड़ाई लड़ रहे हैं।
समाचार एजेंसी सिन्हुआ के मुताबिक इस इमारत में 156 परिवार रहते थे। यह इमारत अवकाश प्राप्त शिक्षकों के लिए बनाई गई थी। आग स्थानीय समयानुसार सोमवार दोपहर 2.15 बजे लगी। अधिकारियों का कहना है कि आग पर शाम के वक्त काबू पाया जा सका। आग बुझाने के काम में 100 से अधिक अग्निशमन वाहनों को लगाया गया था। आग लगने की वजह का पता नहीं चल पाया है लेकिन प्रत्यक्षदर्शियों का कहना है कि निर्माण की कुछ सामाग्री से आग लगी।













Click it and Unblock the Notifications