लड़की, उसके प्रेमी के भाई की हत्‍या कर शव नहर में फेंके

Uttar Pradesh
ग्रेटर नोएडा। उत्‍तर प्रदेश के ग्रेटर नोएडा में स्थित गंग नहर में 7 नवंबर को एक युवती और एक युवक का शव बरामद हुए। शुरु में कयास लगाए गए कि ये शव प्रेमी-प्रेमिका के हैं, लेकिन तीन दिन तक चली छानबीन में आखिर पुलिस ने हत्‍या के सुराग ढूढ़ निकाले। ये शव थे बुलंदशहर की रहने वाली एक लड़की बबली और उसके प्रेमी के बड़े भाई के। हत्‍या को अंजाम किसी और ने नहीं बल्कि बबली के घरवालों ने ही दिया था।

पुलिस के मुताबिक बुलंदशहर के शिकरपुर क्षेत्र में रहने वाली बबली (11वीं की छात्रा) अपने ही गांव के युवक तेजवीर से प्रेम करती थी। दोनों के प्रेम पर परिवारों को कड़ा ऐतराज था।

3 नवंबर को तेजवीर बबली को लेकर ग्रेटर नोएडा में रह रहे अपने बड़े भाई सोमवीर के पास ले आया। इस बात की खबर बबली के परिजनों को लगी। बबली के भाई समेत करीब आठ लोग ग्रेटर नोएडा पहुंचे और सोमवीर और बबली को अगवा कर हत्‍या कर दी और दोनों के शव गंग नहर में फेंक दिए।

तेजवीर का अभी कुछ पता नहीं है। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और हत्‍यारों की धरपकड़ के लिए संदिग्‍ध ठिकानों पर दबिश शुरू कर दी है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+