हमें भाषण नहीं राशन चाहिए, रोजगार भी

नितीश जी इज गुड लीडर फॉर बिहार, इन्होने बहुत अच्छा कम किया है, पर अभी असली इंफ्रास्ट्रक्चर डेवलपमेंट करना बाकि है, बिहार में खास कर डेवलपमेंट करने के लिए इन्हें उत्तर के राज्यों को देखना होगा, क्यों की मुंबई और देश के अन्य हिस्सों में रहने वाले छोटे तबके के लोग यहीं से हैं, इसलिए इनके लिए रोजगार सृजन कर वापस बुलायें। हमारा मानना है कि नीतीश जी को एक मोका और देना चाहिए। अमरनाथ सिंह, सहर्षा
नीतीश जी के कार्यकाल में बिहार का विकास कुछ हुआ है, लेकिन अभी भी बहुत काम बाकी है, जिसके लिए नीतीश जी को दोबारा मौका देना चाहिए, नीतीश जी मुंबई और अन्य प्रान्तों में गए बिहारवासियों को उनके घर में रोज़गार के लिए कंपनियों को बुलाना होगा। गांव में सड़क, बिजली, शिक्षा की गुणवत्ता को सुधारना होगा। राकेश, दिल्ली
नीतीश कुमार और लालू प्रसाद यादव में नीतीश्ा ही अच्छे हैं। क्योंकि विकास किया। लेकिन अब युवा को नैकरी की भी जरूरत है। सरकारी नही तो निजी उद्योग में नैकरी देना चाहिए। लेकिन एक बात स्पष्ट है। भाषण और राशन में बहुत फर्क है। राहुल बाबा यहां आकर युवा वर्ग को भाषण देते हैं, लेकिन उससे पेट नहीं भरा जा सकता। मेरी राय में नीतीश जी को एक मौका और देना चाहिए। मनोज कुमार शांडिल्य, बड़हिया रामसेन वार्ड 5, लखीसराय












Click it and Unblock the Notifications