सार्वजनिक होंगी पॉर्न स्टार्स की तस्वीरें

श्रीलंका में पॉर्न वेबसाइट्स पर नकेल कसने की तैयारी
श्रीलंका की एक अदालत ने पुलिस को उन लोगों की तस्वीरें प्रकाशित करने की अनुमति दे दी है, जिन पर पॉर्न फ़िल्मों में काम करने का संदेह है.
पुलिस का कहना है कि इस क़दम से इंटरनेट पर पॉर्न के धंधेबाज़ों का भंडाफोड़ किया जा सकेगा.
पुलिस अब पॉर्नोग्राफ़िक सामग्रियों के वितरण और उन्हें तैयार करने में शामिल लोगों की तलाश कर पाएगी.
लेकिन कई लोगों का तर्क है कि इन तस्वीरों में उन लोगों की तस्वीरें भी शामिल हैं, जिनकी बिना अनुमति के इसे इंटरनेट पर पोस्ट कर दिया गया है.
एक पुलिस अधिकारी ने समाचार एजेंसी एएफ़पी से कहा, "अब नेशनल प्रेस में फोटो छापने के लिए हमारे पास अदालत का आदेश है. हम ऐसे लोगों की पहचान और गिरफ़्तारी के लिए लोगों से भी सहयोग मांगते हैं."
पुलिस का कहना है कि दोषी पाए जाने पर पॉर्न स्टार्स को छह महीने जेल में डाला जा सकता है, 10 हज़ार रुपए का जुर्माना या फिर जेल और जुर्मान दोनों भुगतना पड़ सकता है.
श्रीलंका की सरकार ने देश की दूरसंचार नियामक आयोग से कहा है कि वह इंटरनेट उपभोक्ताओं को स्थानीय पुरुषों या महिलाओं को दिखाने वाली पॉर्न वेबसाइट को देखने से रोके.
हालाँकि श्रीलंकाई लोगों को न दिखाने वाली पॉर्न वेबसाइट्स उपलब्ध रहेंगी.












Click it and Unblock the Notifications