सार्वजनिक हुई अद्वितीय रिकॉर्डिंग
एक
ग्रामोफ़ोन में सिर्फ़ साढ़े तीन मिनट की रिकॉर्डिंग है. बीसवीं शताब्दी के शुरू की भारतीय कहानियों और गानों का विशेष संग्रह पहली बार सार्वजनिक किया गया है. और तो और इसे मुफ़्त में डाउनलोड भी किया जा सकता है. id="toptextpromo">ब्रितानी
औपनिवेशिक अधिकारियों ने ये रिकॉर्डिंग तैयार की थी. ये रिकॉर्डिंग भारतीय भाषाओं के बड़े संग्रह का हिस्सा है. ये रिकॉर्डिंग इसलिए तैयार की गई थी ताकि ब्रितानी सिविल सेवा के अधिकारियों को विभिन्न भारतीय क्षेत्रों की बोलियों से अवगत कराया जाए, जहाँ जाकर भविष्य में उन्हें काम करना था. ये आइडिया भाषाविद जॉर्ज ग्रियर्सन का था. इन रिकॉर्डिंग्स को इंटरनेट पर उपलब्ध कराया है यूनिवर्सिटी ऑफ़ शिकागो की डिजिटल साउथ एशिया लाइब्रेरी ने. id='are-slot-1' class='oiad oi-axt oiadv'> id='top-searched-articles'>वेबसाइट
का पता है- http://dsal.uchicago.edu/lsi/ . रिकॉर्डिंग में गाने भी हैं और कहानियाँ भी. और ये सब एक नहीं, दो नहीं बल्कि पूरी 97 भारतीय भाषाओं और बोलियों में है. इन्हें वर्ष 1913 और 1929 के बीच तैयार किया गया था. उस समय तकनीक इतनी उन्नत नहीं थी. इसलिए एक ग्रामोफ़ोन में सिर्फ़ साढ़े तीन मिनट का ही साउंड रिकॉर्ड हो सकता था.











Click it and Unblock the Notifications