शादी के वादे पर यौन शोषण, अश्लील तस्वीरें भी खींची

पीडि़त लड़की ने थक हारकर पुलिस की वुमन एंड चाइल्ड सपोर्ट यूनिट में शिकायत दर्ज करा दी है। पुलिस मामले की जांच में कर रही है है। वुमन एंड चाइल्ड सपोर्ट यूनिट में दी शिकायत में पीडि़त रानी (काल्पनिक नाम) ने बताया कि साल 2003 में आरोपी वरुण साहनी उसके पड़ोस में बतौर पीजी रहने के लिए आया था। किसी न किसी बहाने से वह रानी को अपने पास बुलाया करता था। धीरे-धीरे दोनों एक दूसरे के करीब आए और उनकी गहरी दोस्ती हो गई। वरुण प्यार के नाम पर रानी का यौन शोषण भी करने लगा।
पैसे के लालच में बढ़ाए रिश्ते
एक दिन मौका पाकर वरुण ने रानी के अश्लील फोटोग्राफ्स भी खींच लिए और इन फोटोग्राफ्स के बल पर वह अक्सर लड़की को डराने लगा। ड़की का कहना है कि वह इसलिए चुप रही कि वरुण उससे शादी कर लेगा। लेकिन सात साल बाद वरुण ने रिश्ते से ही इंकार कर दिया। जबकि उन दोनों के रिलेशन की जानकारी दोनों के घरवालों को भी थी।
लड़की का आरोप है कि वरुण ने पैसों के लालच में उससे रिश्ता बनाया था। लड़का पीजी में रह रहा था, जबकि लड़की साथ वाली कोठी में रहती थी। लड़की अपने माता पिता की अकेली संतान है। लड़की के पिता का देहांत हो चुका है। वरुण की निगाहें इन पैसों पर थीं। एक केस में रानी को भारी रकम मिलनी थी। वरुण को लग रहा था कि करीब 25 लाख रुपये केस जीतने पर मिल जाएंगे। लेकिन केवल पांच लाख ही मिलने पर वरुण को सौदे में घाटा नजर आया और उसने अपनी आंखे फेर ली।
फोन पर धमकी भी
लड़की ने शिकायत में लिखा है कि आरोपी के पिता एसआर साहनी पंजाब में प्राइवेट ट्रांसपोर्ट कंपनी के एजेंट हैं और वह उसे बार-बार फोन पर धमकी देते हैं कि पंजाब के सीएम प्रकाश सिंह बादल और दिल्ली की सीएम शीला दीक्षित के साथ उनके अच्छे संबंध हैं। इसलिए तुम हमारा कुछ नहीं बिगाड़ सकती। वहीं इस बार में जब वरुण के पिता एसआर साहनी से बात की गई तो उनका कहना था कि लड़की हम पर झूठा आरोप लगा रही है। लड़की के आरोप में जरा भी सच्चाई नहीं है। साहनी ने कहा कि हम तो लड़की को जानते तक नहीं। हम यह नहीं कह सकते कि वह लड़की हमारे साथ ऐसा क्यों कर रही है।












Click it and Unblock the Notifications