नीतीश के अलावा कोई विकल्प नहीं
हम बिहार वासियों को एक बार फिर सोचना चाहिए की हम लोग भारत के दूसरे प्रान्तों में काम करने क्यों जाते है। मेरी सोच से नीतीश जी ने आच्छा काम किया है। हम लोगो को सोच समज कर वोट करना चाहिए।
गौतम शर्मा, बिहार निवासी, इंग्लैंड से
मेरे बिहारी भाईयों अगर आप बिहार के सच्चे नागरिक हो और बिहार को उन्नति की ओर बढ़ाना चाहते हो तो नीतीश जी को मुख्यमंत्री बनाओ, क्योंकि 15 साल में जा लालू जी ने बिहारी भाईयों और बिहार को जो दिया है वह विश्व जानता है।
बोमलेश, नई दिल्ली
मुझे नितीश की सरकार चाहिए क्योंकि की बिहार में फ़िलहाल उनके अलावा कोई सटीक रास्ता नहीं है। नितीश सरकार ही सिर्फ एकलौती सरकार है, जो खोई हुई इज्जत लौटा सकती है। लालू ने बिहार के पब्लिक को बेवकूफ बनाया हैं। इसलिए नितीश सरकार लाओ मेरे भाइयों, नहीं तो बिहार को फिर लालू कचरा का बॉक्स बना देगा।
नरेंद्र कुमार
क्लिक करें- और भी लोगों की टिप्पणियां
लालू ने बिहार वासियों को 15 साल में गोबर का किला जैसे गंदे शब्द सुनने पर मजबूर किया था, इसलिए हमे नीतीश जी को ही मुख्य मंत्री बनाना होगा।
शम्भू, गोपालगंज निवासी, दुबई से
जो सरकार हमें बिहार में ही रोजगार के अवसर उपलब्ध कराये हम उसे ही चुनेंगे। अभी तक किसी ने ऐसा कुछ भी नहीं किया है, लेकिन नीतीश जी ने बिहार में कुछ अच्छा माहौल जरुर बनाया है। हमें बिहारी होने का गर्व तो कम से कम होता ही है, की हमारे प्रदेश का मुख्यमंत्री एक अभियंता हैं। इसलिए हमारी अपील नवजवानों से यही है की नीतीश जी को दोबारा मौका दे।
माधव कुमार, सिवान, बिहार
आप भी लिख भेजिए अपनी आवाज़। नीचे दिए हुए कमेंट बॉक्स के माध्यम से या फिर हमें ई-मेल करें [email protected] पर अपनी बात या अपने मुद्दे। आपकी बात 50 से 100 शब्दों में हो तो बेहतर होगा। हम आपकी बात प्रकाशित करेंगे दैट्स हिन्दी पर आपके नाम के साथ। ई-मेल में subject: Bihar ki Aawaz जरूर लिखें।












Click it and Unblock the Notifications