बिहार की आवाज़: 15 साल का कचरा, 5 साल में नहीं हुआ साफ

सरकार जो भी बने, उसे अच्छा काम करना चाहिए, मेरी तरफ से जो अच्छा काम करे उसे ही जीतना चाहिए। हमें लगता है की नीतीश कुमार को एक और मौका और देना चाहिए। वो बहुत ही बढ़िया काम कर रहे हैं, लेकिन अभी शिक्षा के मामले में हम पीछे हैं। वही इस आभाव को खत्‍म कर सकते हैं।
मोहम्मद मोईनुद्दीन

हमें लगता है की नीतीश कुमार को एक मौका और देना चाहिए। नितीश कुमार जी बहुत ही बढ़िया काम कर रहे हैं, लेकिन बिहार में आभी भी शिक्षा का आभाव है। तो ओही इस आभाव को ख़त्‍म कर सकते है। 15 साल का कचरा 5 साल में नहीं साफ हुआ, लेकिन कोशिश तो की उन्होंने इसीलिए हमें लगता है की और 5 साल उन्हीं को देना चाहिए।
सोनू कुमार, आरा

मुझे लगता है नीतीश कुमार को अगर फिर से मौका मिले तो वो औद्योगिक विकास पर ज्‍यादा जोर दें, ताकि ज्‍यादा से ज्‍यादा रोजगार सृजित हो सके। बिहार के लोगों की सबसे बड़ी समस्‍या बेरोजगारी है, जिस वजह से यहां से लोगों का सबसे ज्‍यादा पलायन होता है।
अभितेंद्र मिश्रा, 35 वर्ष, गया।

पढ़ें- और भी लोगों की आवाज़

पार्टी कोई भी सत्‍ता में आये, सड़क, बिजली, पानी और बेरोजगारी पर ज्‍यादा ध्‍यान दे। किशनगंज में मेरे गांव में हमें खुद नहीं पता बिजली कब आती है। कई गांव अभी भी पक्‍की सड़कों से जुड़े हुए नहीं हैं। कृपया बिजली मुहैया कराएं, जिससे हम लोगों के बच्‍चों को अच्‍छा माहौल मिल सके।
जोगी नाथ उपाध्‍याय, 42 वर्ष, किशनगंज।

आप भी लिख भेजिए अपनी आवाज़। नीचे दिए हुए कमेंट बॉक्‍स के माध्‍यम से या फिर हमें ई-मेल करें [email protected] पर अपनी राय या अपने मुद्दे। हम आपकी बात प्रकाशित करेंगे दैट्स हिन्‍दी पर। ई-मेल में subject: Bihar ki Aawaz जरूर लिखें।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+