उत्तर प्रदेश : पटाखे की दुकान में विस्फोट, 4 मरे, 7 घायल
लखनऊ। भले ही दिवाली आने में चंद रोज बाकी हो, लेकिन पटाखों की दुकानों में दुर्घटनाएं होनी अभी से शुरू हो गई हैं। ताजा मसला यूपी के महाराजगंज जिले का है, जहां पटाखे की दुकान में लगी आग ने 4 लोगों की जान ले ली। आप को बता दें कि उत्तर प्रदेश के महराजगंज जिले में शनिवार को एक पटाखे की दुकान में शक्तिशाली विस्फोट में दो बच्चों सहित कम से कम चार लोगों की मौत हो गई और सात अन्य गम्भीर रूप से घायल हो गए।
जिले के ब्रिजमानगंज थाना क्षेत्र के धानीबाजार कस्बे में पटाखे की दुकान में अचानक जोर का विस्फोट होने से चार लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। स्थानीय थाना प्रभारी विक्रम सिंह ने संवाददाताओं को बताया कि विस्फोट इतना शक्तिशाली था कि आस-पास के मकान और दुकानें भी उसकी चपेट में आ गए। उन्होंने कहा कि हादसे में दुकान का एक कर्मचारी उस समय पटाखे खरीद रहे तीन स्थानीय लोग मारे गए।
सिंह ने कहा कि घायलों को गोरखपुर मेडिकल कॉलेज अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनकी हालत नाजुक बनी हुई है। पुलिस विस्फोट के कारणों का पता अभी नहीं लगा पाई है। पुलिस ऐसा मान रही है कि शॉर्ट सर्किट के चलते पटाखों में आग लगने से यह हादसा हुआ। दुकानदार के पास पटाखे बेचने का वैध लाइसेंस था या नहीं इसकी भी जांच की जा रही है।













Click it and Unblock the Notifications