शिक्षा व्यवस्था में सुधार, नौजवानों की पुकार

राकेश कुमार, 30 वर्ष, मुजफ्फरपुर।
मैं बिहार का एक युवा मतदाता हूं, मेरी चाहत है कि बिकार को जो विकास 5 साल में नीतीश जी ने किया है, ये अनवरत चले। हर हाथ का काम और हर नागरिक को उचित सम्मान और न्याय मिले।
धर्मेंद्र कुमार, 32 वर्ष, बंका।
उच्च शिक्षा की व्यवस्था करें और कंपनियों को बिहार में आने का मौका दें नितीश को पांच साल और मौका दिया जाना चाहिए।
संजय मिश्रा, बिहार।
बेरोजगारों को रोजगार और शिक्षा व्यवस्था की सुधार यह है हम नौजवानों की पुकार।
चन्दन कुमार शर्मा, दरभंगा
सरकार कोई भी आए। लेकिन मैं उम्मीद करता हूं, कि आने वाली सरकार शैक्षिक गतिविधियों पर ज्यादा फोकस करेगी, मुझे लगता है बिहार में मल्टीनेशनल कंपनियों को आमंत्रित किया जाना चाहिए, जिससे यहां के युवाओं को अच्छा रोजगार उपलब्ध हो सके। यही नहीं मल्टीनेशनल कंपनियां अगर यहां ईकाई स्थापित करें तो बिहार सरकार उन्हें टैक्स में छूट दे, जिससे ज्यादा से ज्यादा कंपनियां यहां आयें। बिहार में रोजगार के अवसर बढ़ाने पर जोर देना जरूरी है।
यश भारद्वाज, 30 वर्ष, पटना।
आप भी लिख भेजिए अपनी आवाज़। नीचे दिए हुए कमेंट बॉक्स के माध्यम से या फिर हमें ई-मेल करें [email protected] पर अपनी राय या अपने मुद्दे। ई-मेल में subject: Bihar ki Aawaz जरूर लिखें।












Click it and Unblock the Notifications