नक्सलियों ने 3 अपहृत अधिकारियों को मुक्त किया

बस्तर क्षेत्र के पुलिस महानिरीक्षक टी.जे.लोंगकुमेर ने आईएएनएस को बताया कि नक्सलियों ने तीनों अधिकारियों को बीजापुर जिले के दूरदराज के इलाके में शुक्रवार देर रात मुक्त कर दिया। अधिकारियों को बीजापुर जिले के भोपालपत्तनम जाते समय यात्री बस से अगवा कर लिया गया था। अधिकारी ने बताया कि अगवा किए गए तीनों अधिकारियों की शारीरिक और मानसिक हालत अच्छी है। उनसे पूछताछ की जा रही है।
इस बीच गश्त लगा रही पुलिस की एक टुकड़ी ने दंतेवाड़ा के कुआकोंडा क्षेत्र से प्रतिबंधित संगठन भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (माओवादी) के स्वयंभू डिप्टी कमांडर सहित छह नक्सलियों को शिकंजे में लिया है। पुलिस का दावा है कि ये नक्सली कांग्रेस नेता अवधेश सिंह गौतम के मकान पर हमले की वारदात में शामिल थे।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications