पत्नी की करवाई हत्या, बूढ़ी मां भी मारी गई
पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए हत्या कराने वाले इलियास को धर दबोचा और उसके खिलाफ मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है। हुआ यूं कि इलियास कुछ दिन पहले दुबई से लौटा, उसे अपनी पत्नी के चरित्र पर शक होने लगा। उसने अपने एक दोस्त के साथ मिलकर पत्नी की हत्या की साजिश रची।
इलियास के इशारे पर मंगलवार की रात हत्यारा उसके खड्ढा कालोनी, जैतपुर स्थित घर में घुसा और 32 वर्षीय पत्नी शबाना की चाकू से गोद कर हत्या कर दी। उसी दौरान इलियास की 70 वर्षीय मां व तमीजन इस वाक्ये की चश्मदीद बन गई। तमीजन कहीं पुसिल को इस बारे में बता न देख, इसलिए हत्यारे ने वृद्ध महिला के हाथ बांध दिए और उनकी भी हत्या कर दी।
खास बात यह है कि हत्या के कुछ ही देर बाद इलियास अपने घर के पास पहुंचा और पास ही में रहने वाले एक व्यक्ति से कहा जाओ जरा देखो मेरे घर पर कोई है। इलियास ने ऐसा इसलिए किया, ताकि लोग यह समझें, कि वारदात के वक्त वो बाहर बैठा हुआ था। लेकिन जब दोनों की हत्या की खबर आयी तो मौके पर पहुंची पुलिस ने शव अपने कब्जे में ले लिए।
पुलिस ने इलियास को पूछताछ के लिए हिरासत में लिया, लेकिन गहन पूछताछ में वो खुद अपना गुनाह कबूल बैठा। इलियास ने दोनों की हत्या करवाने की बात स्वीकार की।













Click it and Unblock the Notifications