छत्तीसढ़: भाजपा उम्मीदवार रजनी त्रिपाठी विजयी
भाजपा उम्मीदवार त्रिपाठी ने अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी और कांग्रेस के उम्मीदवार यूएस सिंगदेव को बड़े अंतर से हराकर यह सीट जीती है। भटगांव विधानसभा सीट के लिए 1 अक्टूबर को मतदान हुआ था। भटगांव विधानसभा सीट राजधानी रायपुर से करीब 400 किलीमीटर उत्तर में सरगुजा जिले में स्थित है।
उल्लेखनीय है कि विधायक रविशंकर त्रिपाठी के निधन के बाद भटगांव विधानसभा सीट खाली हुई थी। इस सीट से उनकी पत्नी रजनी त्रिपाठी चुनाव मैदान में उतरी थीं। उपचुनाव के दौरान 75 फीसदी मतदान हुआ था।
भाजपा ने कहा है कि मतदाताओं ने विकास की नीति में अपना विश्वास व्यक्त किया है। मुख्यमंत्री रमन सिंह ने कहा, "राज्य की जनता ने भाजपा में अपना विश्वास व्यक्त किया है। इस जीत के बाद अब पार्टी गरीब एंव पिछड़े लोगों के बीच कल्याणकारी योजनाओं को और प्रतिबद्धता के साथ चलाएगी।" उधर कांग्रेस के प्रदेश ईकाई के अध्यक्ष धनेंद्र साहू ने कहा कि हम हार के कारणों की समीक्षा करेंगे।













Click it and Unblock the Notifications