भारत को आस्प्रे श्रेणी के 2 माइनहंटर देगा अमेरिका
सीनेट ने सोमवार को विदेशी सहायता कानून-1961 के तहत आस्प्रे श्रेणी के माइनहंटर तटीय पोतों, किंगफिशर (एमएचसी-56) और कारमोरैंट (एमएचसी-57) के हस्तांतरण को मंजूरी दे दी।
भारतीय नौसेना ने फिलहाल इस काम में चेक गणराज्य निर्मित पांडिचेरी और माहे श्रेणी के माइन्सवीपर्स को तैनात किया है। ये युद्धपोत इस काम के लिए अनुपयुक्त हैं। नौसेना को लंबे समय से उपरोक्त श्रेणी के उच्च सक्रिय तटीय युद्धपोतों और माइनहंटर्स की आवश्यकता थी। मुंबई हमले के बाद से यह आवश्यकता और घनीभूत हो गई थी।
आस्प्रे श्रेणी के ये पोत दुनिया के सबसे बड़े ग्लास रिइनफोस्र्ड प्लास्टिक (जीपीआर) पोत हैं और अमेरिका नौसेना के पहले ऐसे पोत हैं, जिन्हें केवल माइनहंटिंग के लिए निर्मित किया गया है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications