पूर्व अमेरिकी राष्ट्रपति जिमी कार्टर अस्पताल में भर्ती
वाशिंगटन, 29 सितम्बर (आईएएनएस)। अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति जिमी कार्टर मंगलवार को हवाई यात्रा के दौरान बीमार पड़ गए जिसकेबाद उन्हें एक अस्पताल में दाखिल कराया गया है।
समाचार एजेंसी डीपीए के अनुसार मंगलवार सुबह 85 वर्षीय कार्टर की तबियत एक विमान में सफर के दौरान बिगड़ गई। उन्होंने पेट मे दर्द की शिकायत की जिसके बाद उन्हें ओहियो के क्लेवलैंड के मेट्रो हेल्थ हॉस्पिटल में दाखिल कराया गया।
क्लेवलैंड हवाई अड्डे की प्रवक्ता जैकलीन मायो ने बताया कि विमान के उतरने के बाद कार्टर को तत्काल आपात चिकित्सा मुहैया कराई गई और उन्हें अस्पताल में दाखिल कराया गया।
कार्टर 1977 से 1981 तक अमेरिका के राष्ट्रपति रहे। हाल ही में उन्होंने 'व्हाइट हाउस डायरी' नामक एक किताब लिखी है जिसके प्रचार-प्रसार के लिए वह पूरे अमेरिका में घूम रहे थे।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
*












Click it and Unblock the Notifications