अफगानिस्तान के कंधार में अमरीकी सेना ने छेड़ा नया अभियान

अमरीकी सेना के साथ गए एक अमरीकी पत्रकार का कहना है कि सैनिकों को बम बनाने की सामग्री और बंकर तो मिले हैं लेकिन अभी तक एक भी तालिबान लड़ाका हाथ नहीं लगा है. उल्लेखनीय है कि तालिबान को 2001 में अफ़ग़ानिस्तान की सत्ता से बेदख़ल कर दिया गया था और तब से वो अमरीका के समर्थन वाली सरकार और विदेशी सैनिकों को हटाने के लिए लड़ रहा है.
तालिबान से बातचीत की भी पहल की गई और राष्ट्रपति हामिद करज़ई ने तालिबान से शांति समझौते के प्रयास भी किया था. लेकिन अब तक तालिबान से बातचीत के लिए किए गए सभी प्रयास विफल रहे हैं. इसका मुख्य कारण ये भी है कि तालिबान इस पर ज़ोर देते रहे हैं कि पहले विदेशी सेनाएँ देश छोड़कर वापस जाएँ.
अफ़ग़ानिस्तान में फिलहाल अमरीका और नैटो के करीब डेढ़ लाख सैनिक हैं. इनमें से ज़्यादातर सैनिक हेलमंद और कंधार प्रांत में मौजूद हैं. अफ़ग़ानिस्तान में तालिबान के ख़िलाफ़ लड़ाई हाल के दिनों में और तेज़ हुई है.












Click it and Unblock the Notifications