ईरान ने आईएईए के अधिकार पर उठाए सवाल
विएना। ईरान के परमाणु प्रमुख अली अकबर सालेही ने सोमवार को अंतर्राष्ट्रीय परमाणु ऊर्जा एजेंसी (आईएईए) के अधिकार पर ही सवाल खड़ा कर दिया। समाचार एजेंसी डीपीए के अनुसार आईएईए के सदस्य देशों की वार्षिक बैठक के पहले दिन सालेही ने कहा,"ऐसा लगता है कि एजेंसी एक नैतिक, आधिकारिक और विश्वसनीयता के संकट से जूझ रहा है।"
सालेही ने आईएईए की हाल की रिपोर्ट के बारे में शिकायत की, जिसमें एजेंसी द्वारा की जा रही ईरान के परमाणु कार्यक्रम की जांच में
उसके द्वारा सहयोग न करने के लिए आलोचना की गई थी। सालेही ने आरोप लगाया कि आईएईए कुछ खास देशों के राजनीतिक दबाव में है। यह संकेत अमेरिका और उसके पश्चिमी सहयोगियों की ओर था।












Click it and Unblock the Notifications