मेक्सिको की खाड़ी में अब भी तेल

Mexico oil spill
वाशिंगटन। मेक्सिको की खाड़ी की तलहटी में भारी मात्रा में तेल होने के सबूत मिले हैं। तेल रिसाव की पूरी सफाई का दावा करने वाली अमेरिकी सरकार के लिए यह खुलासा चिंता का सबब बन सकता है।

समाचार एजेंसी डीपीए के मुताबिक जार्जिया विश्वविद्यालय के समुद्री विज्ञान विभाग की सामंथा जोए ने एबीसी न्यूज को बताया कि उनके शोध दल ने जहां भी देखा वहां तेल मौजूद पाया। उन्होंने कहा, "तेल अभी भी मौजूद है। ये तेल वहीं मौजूद हैं जहां किसी की नजर नहीं पहुंची न ही किसी ने वहां इसकी तलाश की।"

गत सप्ताह जोए ने एक ब्लॉग पर किए अपने पोस्ट पर लिखा, "गत 20 अप्रैल को ब्रिटिश पेट्रोलियम के जिस कुंए में विस्फोट हुआ था उसके 25 किलोमीटर के दायरे में लगभग एक सेंटीमीटर पहले तेल की परत अभी भी मौजूद है।" अमेरिका के इतिहास में तेल रिसाव की यह सबसे बढ़ी घटना थी।

उन्होंने कहा, "तेल की परत के नमूने निरीक्षण के लिए भेजे जाएंगे ताकि यह पता लगाया जा सके कि वे बीपी से निकले तेल ही हैं।" नेशनल ओशेनिक एंड एटमोसफेरिक एडमिनिस्ट्रेशन (एनओएए) के स्टीव मुरावस्की के मुताबिक पानी के भीतर तेल की मौजूदगी से बीपी और उसके उप ठेकेदारों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की अमेरिकी सरकार की कोशिशों को नया आधार मिलेगा।

ज्ञात हो कि विस्फोट के बाद तेल रिसाव की सफाई के लिए बीपी और उसके उपठेकेदारों ने महीने भर अभियान चलाया था और इस पर करोड़ो डॉलर खर्च किए थे। इस अभियान के तहत सतही तेल रिसाव की सफाई पर ध्यान केन्द्रित किया गया। बीपी ने तर्क दिया था कि खाड़ी के निचले इलाकों के तेल स्वत: ही खत्म हो जाएंगे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+