सर्वदलीय प्रतिनिधिमंडल में शामिल होगी भाजपा
प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह द्वारा कश्मीर संकट पर बुलाई गई सर्वदलीय बैठक के बाद प्रसाद ने यहां संवाददाताओं को बताया, "यदि कोई सर्वदलीय प्रतिनिधिमंडल कश्मीर का दौरा करता है तो भाजपा उस प्रतिनिधिमंडल का हिस्सा होगी।"
प्रसाद ने कहा, "यदि हिंसा त्याग कर कोई भी बातचीत भारतीय संविधान के दायरे में शुरू होती है तो भाजपा उसमें रचनात्मक योगदान करेगी।"
प्रसाद ने कहा कि भाजपा ने अपने उस रुख को फिर से दोहराया है कि राज्य में सशस्त्र सेना विशेष शक्तियां अधिनियम (एएफएसपीए) में किसी तरह की ढील नहीं दी जा सकती।
उन्होंने कहा, "हम उस सच्चाई को नजरअंदाज नहीं कर सकते कि जम्मू एवं कश्मीर के वर्तमान स्थिति में पाकिस्तानी तत्वों द्वारा सीमापार से आतंकवाद को बढ़ावा दिया जा रहा है।"
प्रसाद ने कहा कि भाजपा कश्मीर के लिए स्वायत्तता की किसी भी मांग का विरोध करती है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications