राष्ट्रमंडल खेल : राजनयिकों को दिलाया सुरक्षा का भरोसा
सूत्रों के मुताबिक राष्ट्रमंडल खेलों के बारे में जानकारी देते समय 40 से अधिक देशों के उच्चायुक्त मौजूद थे।
राजनयिकों के सवालों का जवाब देने के लिए राव के अलावा खेल सचिव सिंधुश्री खुल्लर, स्वास्थ्य सचिव के. सुजाता राव एवं दिल्ली के मुख्य सचिव राकेश मेहता मौजूद थे।
इस अवसर पर प्रेस सूचना ब्यूरो की प्रधान महानिदेशक नीलम कपूर द्वारा खेलों के विभिन्न पहलुओं पर तैयार विस्तृत प्रस्तुतिकरण पेश किया गया। इसमें बताया गया कि भारत ने 1982 में एशियाई खेलों का सफलतापूर्वक आयोजन किया था।
उल्लेखनीय है कि राष्ट्रमंडल खेल से जुड़े कुछ देशों द्वारा सुरक्षा एवं स्वास्थ्य के बारे में चिंता प्रकट किए जाने पर जानकारी देने के लिए यह बैठक बुलाई गई।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications