कश्मीर का दौरा करेगा
नई दिल्ली, 15 सितम्बर (आईएएनएस)। कश्मीर मुद्दे पर बुधवार को यहां आयोजित सर्वदलीय बैठक में तय किया गया कि एक सर्वदलीय प्रतिनिधिमंडल संकटग्रस्त कश्मीर घाटी का दौरा करेगा।
प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह की अध्यक्षता में हुई इस बैठक में विभिन्न पार्टियों के शीर्ष नेताओं ने हिस्सा लिया। बैठक में हिस्सा लेने वाले नेताओं में कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी, भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के लालकृष्ण आडवाणी व नितिन गडकरी भी शामिल थे। बैठक में तय किया गया कि राज्य में सामान्य स्थिति बहाल किए जाने के लिए कोई भी बड़ा कदम उठाने के पहले घाटी के हालात की एक वास्तविक जानकारी होनी चाहिए।
लोक जनशक्ति पार्टी (लोजपा) के नेता राम विलास पासवान ने संवाददाताओं को बताया कि बैठक में सशस्त्र सेना विशेष शक्तियां अधिनियम (एएफएसपीए) पर भी कोई निर्णय नहीं लिया जा सका।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications