चुनाव प्रचार पार्टी का अंदरूनी मामला : शत्रुघ्न सिन्हा
सिन्हा ने पटना में एक कार्यक्रम में भाग लेने के दौरान कहा कि आज भाजपा के सहयोगी दल के कुछ लोग जो मेरे अपने ही हैं, ने तालमेल पर पुनर्विचार करने की बात कही है। आखिर भाजपा ने क्या अपराध कर दिया है कि पुनर्विचार करना पड़े।
उन्होंने कहा कि भाजपा के लिए कौन प्रचार करेगा और कौन नहीं करेगा, जनता दल (युनाइटेड) के लिए कौन प्रचार करेगा यह पार्टी का अंदरूनी मामला है। इसमें कोई क्यों रोकेगा।
फिल्म अभिनेता ने कहा कि उन सभी विधायकों को टिकट मिलना चाहिए जिन्होंने पिछले पांच वर्षो में अच्छा काम किया है। उन्होंने भाजपा में अनुशासन पर प्रश्न उठाते हुए कहा कि आज सेटिंग-गेटिंग का काम चल रहा है। आज अन्य दल के लोग मेरे ही लोगों के प्रस्ताव के साथ घूम रहे हैं। यह कब तक चलेगा।
उन्होंने कहा कि प्रतयेक कार्यकर्ता को वातावरण अच्छा करने के लिए काम करना चाहिए क्योंकि इस राज्य को भाजपा और जद (यु) की सरकार चाहिए।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications