रिजर्व बैंक गुरुवार को करेगा मौद्रिक नीति की समीक्षा
इस वर्ष 27 जुलाई को पेश तिमाही मौद्रिक समीक्षा के वक्त आरबीआई के गवर्नर डी. सुब्बाराव ने करीब हर डेढ़ माह पर एक और समीक्षा की बात कही थी।
यह समीक्षा ऐसे समय में आ रही है जब देश के पूंजीगत वस्तु क्षेत्र में 63 फीसदी का उछाल आया है और जुलाई में औद्योगिक उत्पादन की दर 13.8 फीसदी दर्ज की गई है। जून में औद्योगिक उत्पादन की दर 7.1 फीसदी थी।
वार्षिक मुद्रास्फीति की दर में भी गिरावट आई है और अगस्त में यह 8.51 फीसदी रही जो जुलाई में 9.78 फीसदी थी।
यद्यपि बैंकों का कहना है कि पर्याप्त तरलता के कारण आरबीआई ऋण दर में कोई बदलाव नहीं करेगा।
देश के सबसे बड़े बैंक एसबीआई का मानना है कि आरबीआई इस समीक्षा में प्रमुख दरों को अपरिवर्तित रखेगा।
बैंक के अध्यक्ष ओ. पी. भट्ट ने कहा, "यह अपरिवर्तित रह सकता है।"
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications