मुठभेड़ में मारा गया मथुरा का वांछित अपराधी
जिले के हाईवे थाना क्षेत्र में मंगलवार रात पुलिस ने योगेश चौधरी (26) नाम के वांछित अपराधी को मुठभेड़ में मार गिराया। चौधरी के कब्जे से एक पिस्टल, एक बंदूक और कई जिंदा कारतूस बरामद किए गए।
पुलिस के मुताबिक मुठभेड़ में एक अधिकारी सहित चार पुलिसकर्मी भी घायल हो गए। सभी की हालत फिलहाल खतरे से बाहर है।
हाईवे थाना प्रभारी जी. पी. सिंह ने बुधवार को संवाददाताओं को बताया कि मारे गए अपराधी पर मथुरा और आस-पास के जिलों में हत्या, अपहरण और हत्या के प्रयास के करीब एक दर्जन आपराधिक मामले दर्ज थे। वह इसी साल मई में मथुरा जिला कारागार से फरार हो गया था।
सिंह ने कहा कि मुठभेड़ के दौरान मौके से फरार चौधरी के दो साथियों की तलाश की जा रही है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications