बिहार में नक्सलियों ने यात्री बस फूंका
पुलिस के अनुसार नक्सलियों ने रात को बसंतपट्टी क्षेत्र में धावा बोलकर वहां खड़े दो यात्री बसों को अपना निशाना बनाया। नक्सलियों ने एक यात्री बस को आग के हवाले कर दिया वहीं एक अन्य यात्री बस को क्षतिग्रस्त कर दिया। इसके पूर्व बस के चालक और सहचालकों से नक्सलियों ने मारपीट भी की। नक्सलियों की संख्या 30 से 40 बतायी जाती है।
परहनियां थाना के प्रभारी सहजानन्द ने बुधवार को बताया कि इस मामले की एक प्राथमिकी थाना में दर्ज करा दी गई है तथा पुलिस मामले की जांच कर रही है।
उल्लेखनीय है कि प्रतिबंधित संगठन भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (माओवादी) ने सोमवार और मंगलवार को बिहार में बंद का आह्वान किया था।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications