कश्मीर हिंसा में 16 की मौत
पढ़े : उमर ने कश्मीर पर चिदंबरम, सोनिया से मंत्रणा की
बैठक में जम्मू एवं कश्मीर के लोगों से, खासतौर से युवकों से शांति की अपील की गई। सरकार ने राज्य के लोगों के साथ संवाद प्रक्रिया फिर से शुरू करने की भी बात कही। प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह की अध्यक्षता में हुई सीसीएस की बैठक में उम्मीद जाहिर की गई कि अविश्वास और अराजकता जैसे मुद्दों को बातचीत से हल कर लिया जाएगा।
तीन घंटे की बैठक के बाद जारी एक बयान में कहा गया है, "सीसीएस ने जम्मू एवं कश्मीर में विभिन्न वर्ग के लोगों के साथ संवाद प्रक्रिया फिर से शुरू करने के सरकार के इरादे को दोहराया। सीसीएस ने 15 सितंबर, बुधवार को नई दिल्ली में एक सर्वदलीय बैठक बुलाने का निर्णय लिया। सरकार को उम्मीद है कि सर्वदलीय बैठक के बाद वह जम्मू एवं कश्मीर के लोगों के साथ बातचीत करने तथा खास पहल व उपायों को अपनाने की स्थिति में आ जाएगी, जिससे राज्य के लोगों में विश्वास पैदा होगा।"













Click it and Unblock the Notifications