नरेंद्र मोदी के बिहार में चुनाव प्रचार की अटकलें तेज

Narendra Modi
पटना। गुजरात के मुख्यमंत्री एवं भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के नेता नरेंद्र मोदी का बिहार में चुनाव प्रचार के लिए आना अभी तय तो नहीं हुआ है, लेकिन उनके आगमन को लेकर अटकलें तेज हो गई हैं।

जनता दल (युनाइटेड) के सांसद शिवानंद तिवारी ने कहा कि अभी चुनाव प्रचार के सिलसिले में कोई बात तय नहीं हुई है। उन्होंने कहा कि बिहार में राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) विधानसभा चुनाव लड़ रही है। गठबंधन में शामिल पार्टियों में से चुनाव प्रचार में कौन-कौन नेता आएंगे और कौन नहीं, यह मिल-बैठकर तय किया जाएगा।

इधर, राज्य के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने जद (यु) कार्यालय में कार्यकर्ताओं से मिलने के बाद पत्रकारों द्वारा यह पूछे जाने पर कि क्या भाजपा नरेंद्र मोदी को चुनाव प्रचार में बिहार ला रही है, उन्होंने सिर्फ इतना कहा कि उन्हें इसकी कोई जानकारी नहीं है। जब जानकारी मिलेगी, तब वह इसका जवाब देंगे।

भाजपा नेता एवं मंत्री अश्विनी चौबे ने कहा कि चुनाव में जब जैसी स्थिति बनेगी, वैसा किया जाएगा। उन्होंने यह भी कहा कि केंद्रीय नेतृत्व का जो भी निर्णय होगा, वह शिरोधार्य है। बिहार में कांग्रेस के प्रभारी मुकुल वासनिक ने कहा कि मोदी के नाम पर भाजपा और जद (यु) की मिलीभगत है। लेकिन बिहार की जनता चुनाव में किसी सांप्रदायिक दल को वोट नहीं देगी।

लोक जनशक्ति पार्टी (लोजपा) के विधायक दल के नेता महेश्वर सिंह ने कहा कि अगर चुनाव प्रचार में गुजरात के मुख्यमंत्री आते हैं तो जद (यु) की कलई खुल जाएगी। उल्लेखनीय है कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार समेत जद (यु) के कई नेता नरेंद्र मोदी और भाजपा सांसद वरुण गांधी के बिहार आने पर अपनी आपत्ति जता चुके हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+