दिल्ली में मूसलाधार बारिश, यातायात प्रभावित (लीड-1)

नई दिल्ली, 12 सितम्बर (आईएएनएस)। दिल्ली में रविवार सुबह मूसलाधार बारिश से शहर के कई इलाकों में जगह-जगह पानी भर गया जिससे यातायात जाम की समस्या पैदा हो गई। मौसम विभाग ने दिन में और अधिक बारिश होने की संभावना जताई है।

यातायात पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि मंकी ब्रिज, मोरी गेट, मॉडल टाऊन, आजादपुर, नजफगढ, धौला कुआं, भजनपुरा, और कश्मीरी गेट मेट्रो स्टेशन के निकट पानी भर जाने से लंबा जाम लग गया।

तेज बारिश होने से कश्मीरी गेट के निकट निगमबोध घाट में पानी भर गया जिससे शवों के अंतिम संस्कार में काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ा।

निगमबोध घाट के सुपरवाइजर नरेश आहूजा ने आईएएनएस को बताया, "घाट पर पानी भर जाने से शवों का अंतिम संस्कार रोक दिया गया है। यहां पर तीन फुट तक पानी भर गया है।"

आहूजा ने बताया कि औसतन एक दिन में यहां पर लगभग 40 शवों का अंतिम संस्कार होता है लेकिन रविवार को जलभराव की वजह से केवल पांच शवों का ही अंतिम संस्कार हो सका।

भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) के मुताबिक दिन में अभी और बारिश हो सकती है। शनिवार सुबह से लेकर रविवार 8.30 बजे तक 17.3 मिलीमीटर बारिश दर्ज की गई है।

दिल्ली में इस सत्र में अभी तक कुल 840.8 मिलीमीटर बारिश रिकार्ड की जा चुकी है जो औसत से 44 फीसदी अधिक है।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+