जर्मन बेकरी विस्फोट मामले में 2 की गिरफ्तारी

महाराष्ट्र के गृहमंत्री आर. आर. पाटील ने बुधवार को बताया कि गिरफ्तार व्यक्तियों में से एक की शिनाख्त हिमायत बेग और दूसरे की बिलाल के रूप में की गई है। हिमायत को पुणे और बिलाल को नासिक से दबोचा गया। इस विस्फोट में 17 लोग मारे गए थे।
पाटील ने बताया कि पुलिस को उनके कब्जे से आरडीएक्स भी बरामद हुआ है। एक अधिकारी ने बताया कि गत 13 फरवरी में हुए इस विस्फोट के करीब आठ महीने बाद ये गिरफ्तारियां आतंकवाद-निरोधक दस्ते (एटीएस) ने की।
जर्मन बेकरी में यह विस्फोट वेलेंटाइन डे की पूर्व संध्या पर हुआ था। इस विस्फोट में हताहत होने वालों में चार विदेशी नागरिक भी थे।












Click it and Unblock the Notifications