ईरान ने जाँच में बाधा डाली: आईएईए

ईरान ने जाँच में बाधा डाली: आईएईए
अंतरराष्ट्रीय परमाणु ऊर्जा एजेंसी (आईएईए) ने अपनी गोपनीय रिपोर्ट में कहा है कि ईरान ने अपने परमाणु कार्यक्रम की जाँच के काम में बाधा डाली. उसने परमाणु एजेंसी के इंस्पेक्टरों के चुनाव पर बार बार आपत्ति की.

बीबीसी ने परमाणु एजेंसी की गोपनीय रिपोर्ट को देखा है जिसमें कहा गया है कि वो पूरे विश्वास से ये नहीं कह सकता है कि ईरान का परमाणु कार्यक्रम पूरी तरह शांतिपूर्ण है. आईएईए का कहना है कि ईरान इंस्पेक्टरों को वो जानकारी नहीं उपलब्ध करा है जो वो चाहते हैं.

साथ ही संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद के कड़े प्रतिबंधों के बावजूद वो संवर्धित यूरेनियम तैयार कर रहा है. ग़ौरतलब है कि अमरीका और उसके सहयोगी देश ईरान पर परमाणु हथियार कार्यक्रम चलाने का आरोप लगाते रहे हैं, जबकि ईरान का कहना है कि उसका परमाणु कार्यक्रम शांतिपूर्ण उद्देश्यों के लिए है.

पिछले महीने संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद ने ईरान के परमाणु कार्यक्रम को लेकर चौथे दौर का प्रतिबंध लगाया. ये प्रतिबंध सीधे तौर पर ईरान के 'रिवॉल्यूशनरी गार्डस' के ख़िलाफ़ है. रिवॉल्यूशनरी गार्डस के नियंत्रण में ईरानी अर्थव्यवस्था का एक तिहाई हिस्सा है जिसमें कई उद्योग शामिल हैं.

साथ ही प्राकृतिक गैस के उत्पादन और परिशोधन के लिए ज़रूरी तकनीक के आयात पर यूरोपीय संघ ने पाबंदी लगा दी है.

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+