ब्लैकबेरी को और मिली मोहलत

इसके बाद सरकार ने प्रतिबंध को फ़िलहाल टालने का फ़ैसला किया है और कहा है कि सरकार इन साठ दिनों में यह देखने का प्रयास करेगी कि कंपनी निगरानी की जो सुविधा मुहैया करवा रही है वह ज़रुरत के मुताबिक़ पर्याप्त है या नहीं.इससे पहले सरकार ने ब्लैकबेरी को 31 अगस्त तक की मोहलत दी थी और कहा था कि यदि तब तक यदि कंपनी अपने आंकड़ों की निगरानी का इंतज़ाम नहीं करती है तो उस पर प्रतिबंध लगा दिया जाएगा.
लेकिन इससे पहले ही सोमवार को भारत सरकार के अधिकारियों और मोबाइल कंपनी के अधिकारियों के बीच एक बैठक हुई जिसमें यह फ़ैसला किया गया.सुरक्षा एजेंसियाँ दो सेवाओं 'बिजनेस इंटरप्राइजेज सर्विसेस' (बीआईएस) और 'एसएमएस' तक निगरानी की सुविधा चाहती हैं.
चिंता
इसके पहले ब्लैकबैरी बनाने वाली कनाडाई कंपनी रिसर्च इन मोशन (आरआईएम) ने कहा था कि वह सरकारों को मोबाइल के जरिए भेजे जाने वाले संदेशों की निगरानी की अनुमति नहीं दे सकती है.कंपनी के एक वरिष्ठ अधिकारी माइक लैज़ारिदिस ने एक अमरीकी अख़बार को दिए साक्षात्कार में कहा था कि इस तरह की अनुमति देने से ग्राहकों के साथ उसके रिश्तों को आँच आएगी.उनका कहना था कि इन सुविधाओं से कोई समझौता नहीं किया जा सकता है क्योंकि इसी ने तो ब्लैकबेरी को दुनिया की नंबर वन कंपनी बनाया है.
भारत में इस समय ब्लैकबेरी के ग्राहकों की संख्या क़रीब दस लाख है.
कुछ समय पहले गृह मंत्रालय ने सभी तरह की ईमेल और एसएमएस की निगरानी को ज़रूरी बताया था. मंत्रालय ने दूरसंचार विभाग से कहा था कि आरआईएम के लिए भी निगरानी के इस नियम को मानना ज़रूरी है.भारत सरकार का कहना है कि अगर निगरानी की सुविधा न रहे तो इसका दुरुपयोग चरमपंथी गतिविधियों के लिए भी किया जा सकता है.
ख़बरें है कि अब आरआईएम भारत में अपना सर्वर लगाने की तैयारी कर रहा है जिससे कि भारतीय एजेंसियों को सीमित निगरानी की सुविधा दी जा सके.भारत की तरह सऊदी अरब, इंडोनेशिया और यूनाइटेड अरब अमीरात ने सुरक्षा को लेकर ऐसी ही चिंता ज़ाहिर की है.
-
Silver Rate Today: चांदी भरभरा कर धड़ाम! ₹10,500 हुई सस्ती, 100 ग्राम के भाव ने तोड़ा रिकॉर्ड, ये है रेट -
'Monalisa को दीदी बोलता था और फिर जो किया', शादी के 13 दिन बाद चाचा का शॉकिंग खुलासा, बताया मुस्लिम पति का सच -
Gold Rate Today: सोने के दामों में भारी गिरावट,₹10,000 गिरे दाम, दिल्ली से पटना तक ये है 22k से 18k के भाव -
Mumbai Gold Silver Rate Today: सोने-चांदी की कीमतों में जारी है गिरावट, कहां पहुंचा रेट? -
15289 करोड़ रुपये में बिक गई राजस्थान रॉयल्स, कौन हैं खरीदने वाले काल सोमानी, IPL से पहले मचा तहलका -
Badshah Love Story: ‘टटीरी’ वाले रैपर बादशाह की दूसरी दुल्हन Isha Rikhi कौन हैं? कैसे परवान चढ़ा दूसरा इश्क? -
Iran Vs America: खत्म होने वाला है ईरान-इजराइल युद्ध! ट्रंप के बाद अब मोजतबा खामेनेई भी बातचीत के लिए तैयार -
VIDEO: BJP नेता माधवी लता ने एयरपोर्ट पर क्या किया जो मच गया बवाल! एयरपोर्ट अथॉरिटी से कार्रवाई की मांग -
Badshah Divorce Story: बादशाह ने रचाई थी इस ईसाई लड़की से शादी, 8 साल बाद तलाक क्यों? कौन है बेटी और कहां है? -
Badshah Second Marriage: रैपर बादशाह ने रचाई दूसरी शादी? तलाक के 6 साल बाद कौन बनीं रैपर की 'नई पत्नी' -
Iran Oil Offer to India: तेल संकट के बीच ईरान का भारत को बड़ा ऑफर! लेकिन चौंकाने वाली है तेहरान की नई शर्त -
Fact Check: 14 किलो वाले LPG सिलेंडर में 10 किलो की गैस मिलेगी? क्या है वायरल वीडियो की सच्चाई?












Click it and Unblock the Notifications