विस्फोटकों से लदे 103 ट्रकों के गायब होने का एक और मामला
धौलपुर (राजस्थान) की एक कैमिकल फैक्ट्री से अशोकनगर जिले के लिए निकले विस्फोटकों से भरे 103 ट्रक भी गायब हो गए हैं। यह खुलासा सागर से लापता हुए विस्फोटकों से भरे 61 ट्रकों की जांच के दौरान हुआ है।
पढ़ें बारूद से भरे 61 लापता ट्रकों में से 4 खाली मिले
उल्लेखनीय है कि धौलपुर से अप्रैल से जून के दौरान सागर के सडेरी में स्थित गणेश विस्फोटक के नाम पर कुल 61 ट्रक विस्फोटक भेजे गये थे मगर ये विस्फोटक रास्ते में ही गायब हो गए और सागर नहीं पहुंच पाए।
इस जांच के दौरान एक और चौंकाने वाला खुलासा हुआ है कि 103 ट्रक विस्फोटक धौलपुर से अशोकनगर जिले की संगम एक्सप्लोसिव चंदेरी के लिए निकले थे। यह ट्रक भी चंदेरी नहीं पहुंचे हैं और रास्ते से कहीं गायब हो गए।
सागर के पुलिस अधीक्षक वी. के. सूर्यवंशी ने बताया कि सागर विस्फोटक मामले की जांच के दौरान राजेंद्र चौबे नाम के व्यक्ति को पकड़ा गया है। राजेंद्र गणेश विस्फोटक में मुनीम का काम करता था।
पढ़ें राजस्थान की खबरें | जानें देश-दुनिया का हाल | जानें अपना भविष्य
सूर्यवंशी के मुताबिक धौलपुर गए जांच दल को इस बात का पता चला है कि विस्फोटक से भरे ट्रक चंदेरी के लिए निकले थे। इन ट्रकों में लगभग 425 टन विस्फोटक थे। यह विस्फोटक कहां गया इसका पता नहीं चल पाया है।
सागर के लिए निकले लापता हुए 61 ट्रकों में से अब तक 19 ट्रक बरामद किए जा चुके हैं, जो सभी खाली मिले है। चार राजगढ़ के ब्यावरा और 15 ट्रक धौलपुर से मिले हैं।













Click it and Unblock the Notifications