बारूद से भरे 61 लापता ट्रकों में से 4 खाली मिले
भोपाल। राजस्थान के धौलपुर से मध्य प्रदेश के सागर के लिए रवाना हुए बारूद से लदे 61 लापता ट्रकों में से चार ट्रक पुलिस ने बरामद कर लिए है। राजगढ़ के ब्यावरा में ये ट्रक खाली मिले हैं।धौलपुर स्थित विस्फोटक निर्माण फैक्टरी से अप्रैल से जून के दौरान सागर के सडेरी स्थित गणेश विस्फोटक कंपनी के नाम पर कुल 61 ट्रक विस्फोटक भेजे गये थे लेकिन यह विस्फोटक आज तक सागर नहीं पहुंचे हैं।
राजगढ की कलेक्टर आशा माथुर ने शनिवार को आईएएनएस को बताया कि जिन ट्रकों में विस्फोटक लाया जाना बताया गया है उनमें से चार ब्यावरा में मिले हैं। ये सभी ट्रक खाली हैं। पुलिस दल जांच कर रहा है।
सागर के कलेक्टर मनीष श्रीवास्तव के मुताबिक सागर के जिस लाइसेंसधारी के नाम पर विस्फोटक धौलपुर से जारी किए गए उसका लाइसेंस 31 मार्च को ही खत्म हो गया था।












Click it and Unblock the Notifications