दुबई से मुंबई लाए गए विदेशी हीरे चोर, कोर्ट में पेशी आज

मुंबई पुलिस (क्राइम) के अतिरिक्त पुलिस आयुक्त देवेन भारती ने बताया, "हीरा चोरों को आज दोपहर को न्यायालय में पेश किया जाएगा।" मुंबई में सोमवार को आयोजित हुए 'इंडिया इंटरनेशनल ज्वेलरी शो 2010' से इन चारों चोरों ने 6.6 करोड़ के हीरे चुराए थे और फिर दुबई भाग गए थे।
पढ़ें मुंबई: पकड़े गए 6.6 करोड़ के हीरे चोर
इनमें से तीन मैक्सिकों के नागरिक हैं जिनमें एक महिला भी शामिल है, चौथा व्यक्ति वेनेजुएला का नागरिक है। दुबई पहुंचने से पहले इन चारों ने हीरों को प्लास्टिक की थैलियों में डालकर निगल लिया था।
मगर दुबई हवाई अड्डे पर दुबई पुलिस ने इन चोरों को धर दबोचा और इनसे हीरे बरामद कर लिये थे। इन चारों चोरों की पहचान प्रदर्शनी के में लगाए गए सीसीटीवी कैमरों की फुटेज की जांच से हुई।
इन चारों ने दो बार पूरी प्रदर्शनी का मुआयना किया और उसके बाद हांगकांग की हीरा कंपनी, दालुमी ग्रुप के स्टॉल से हीरों की चोर की। मुंबई के छत्रपति शिवाजी अंतर्राष्ट्रीय हवाईअड्डे पर लगे सीसीटीवी फुटेज पर लोगों के आवागमन की भी जांच की गई थी और उसके बाद दुबई हवाई अड्डे पर इन तीनों को धर दबोचा गया












Click it and Unblock the Notifications