सूचना के अधिकार अधिनियम में संशोधन होगा
राज्यसभा में एक लिखित प्रश्न के उत्तर में चव्हाण ने बताया कि विचाराधीन प्रस्ताव में अन्य बातों के साथ-साथ स्वत: प्रकटन के दायरे को बढ़ाने के लिए संशोधन, तुच्छ या खिजाऊ आवेदनों को निरुत्साहित करना, मंत्रमंडलीय कागजातों के प्रकटन संबंधी प्रावधान में सुधार करना, भारत के मुख्य न्यायाधीश के पद की संवेदनशीलता को सुरक्षित करने की बात कही गई है।
उन्होंने बताया कि प्रस्ताव में आयोग की खंडपीठों के गठन के लिए प्रावधान करना और विनियमों को बनाने के लिए आयोग को समर्थ बनाने वाली एक नई धारा को समाविष्ट करना शामिल है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications