कौन सी बहन बांधेगी डेढ़ लाख की राखी?
भोपाल। राखी के त्योहार पर हर बहन को अपने प्यारे भाई के लिए एक अनोखी राखी की तलाश होती है। बहन भाई के लिए राखी खरीदते समय अक्सर ऐसी ऱाखी चुनती है जो उसकी कलाई पर सबसे अलग और सबसे खूबसूरत दिखे। ऐसी बहनों के लिए अब बाजार में एक स्पेशल राखी मौजूद है। वैसे तो डिजाइनर ऱाखियों का प्रचलन बढ़ता जा रहै है लेकिन ये राखी किसी ब्रांड की नहीं है इसका आकर्षण है - नोट और हीरे!
भोपाल के मोहम्मद अजीज ने इस ऱाखी को बनाने में अपने चार दिन लगाए हैं। उन्होने चार दिन की मेहनत के बाद डेढ़ लाख रुपये कीमत की राखी बनाई है। राखी में चारों ओर नोट लगे हैं वहीं बीच में सोना, चांदी व अमेरिकी हीरे लगाए गए हैं। इस राखी का वजन 150 ग्राम है। इस राखी में एक-एक हजार के 105 नोट लगाए गए हैं। राखी की कीमत एक लाख 51 हजार रुपये इसके ठीक बीचों बीच दर्ज है।
वैसे इस राखी की चाहत तो बहुतों को हो सकती है लेकिन किसी भी भाई की कलाई पर बंधने से पहले ये ऱाखी बहन की जेब पर भारी पड़ेगी। अजीज ने पिछले साल भी 60 हजार रुपये की राखी बनाई थी और उसका खरीदार मिल गया था। उन्हें उम्मीद है कि इस बार भी उन्हे अपनी विलक्षण राखी का अमीर खरीददार मिल ही जाएगा।












Click it and Unblock the Notifications