लंदन में प्रदर्शित होगा दुनिया का सबसे बड़ा कागजी झूमर

बच्चों के लिए कोष इकट्ठा करने को लंदन में 11 सितंबर, 2010 को आयोजित 'आर्टिकुलेट' कार्यक्रम में इसे प्रदर्शित किया जाएगा।

गैर सरकारी संगठन 'प्रथम इंडिया' की विदेशों में कार्यरत शाखा 'प्रथम यूके' ने डिजाइन कंपनी 'कारू' के सहयोग से यह आयोजन किया है। प्रथम से जुड़े इन 8,000 बच्चों ने मथुरा के सांझी कलाकारों के सहयोग से इस झूमर का निर्माण किया है।

लंदन के 'ओल्ड बिलिंग्सगेट मार्केट' में 'आर्टिकुलेट' कार्यक्रम का आयोजन होगा।

दस फीट ऊंचे और 28,000 वर्ग फीट क्षेत्र में फैले इस झूमर की लंबाई 26 मीटर और चौड़ाई 11 मीटर है। इसे कागज के 15,000 टुकड़ों से बनाया गया है। यह झूमर प्रदर्शन स्थल पर 20,000 वर्ग फीट से ज्यादा जगह घेर लेगा। इसे करीब 10 महीनों में तैयार किया गया है।

'प्रथम यूके' भारत के सुविधाहीन, गरीब व अनाथ बच्चों को शिक्षित करने की दिशा में काम करता है। यूनिसेफ ने 1994 में मुंबई में इस संस्था की नींव रखी थी। इस समय यह संस्था भारत के 19 राज्यों में 3.3 करोड़ बच्चों के साथ काम कर रही है।

इस आयोजन का मकसद केवल बच्चों के लिए धन इकट्ठा करना ही नहीं है बल्कि इन बच्चों के अंदर अभावों के बाद भी जीवन के प्रति उत्साह और आनंद की भावना को दुनिया के सामने उजागर करना है।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

**

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+