एशिया यात्रा के दौरान पाकिस्तान नहीं जाएंगे ओबामा

Barack Obama
वाशिंगटन। इस साल नवंबर में भारत समेत अन्य एशियाई देशों की यात्रा करने जा रहे अमेरिकी राष्ट्रपति बराक ओबामा पाकिस्तान की यात्रा नहीं करेंगे।

व्हाइट हाउस के मीडिया उप सचिव बिल बर्टन ने कहा है कि अमेरिकी राष्ट्रपति ने अपने एशियाई दौरे में पाकिस्तान को शामिल करने जैसी कोई बात नहीं कही है। उन्होंने बताया कि ओबामा ने इस बारे में कोई विचार-विमर्श नहीं किया है।

पढ़ें भारत नहीं इस्लामिक आतंकवाद पाकिस्तान का दुश्मन न.1

बर्टन ने कहाकि अमेरिका भयानक बाढ़ से जूझ रहे पाकिस्तान की हर संभव मदद कर रहा है। बर्टन ने कहा, "अमेरिका ने पाकिस्तान को लाखों डॉलर की सहायता दी है। अमेरिकी हेलिकॉप्टर रोज वहां टनों खाने पीने की चीजें और दवाइयां पहुंचा रहे हैं। साथ ही हमारे पास पाकिस्तान की ओर से जितनी भी मदद की मांग की जा रही है हम उसे हर तरह से पूरी करने की कोशिश कर रहे हैं। हमारे लोग उनके गैर सरकारी संगठनों के साथ मिल कर काम कर रहे हैं ताकि यह सुनिश्चित किया जा सके की हमारी तरफ से पाकिस्तान को हर संभव मदद मिल रही है।"

पढ़ें देश-दुनिया की खबरें | जानें मौसम का हाल | सिनेमा की खबरें पढ़ें

राष्ट्रपति बनने के बाद बराक ओबामा की यह पहली भारत यात्रा है जिसे कूटनीतिक तौर पर बेहद अहम समझा जा रहा है। अमेरिका और ब्रिटेन सहित दूसरे यूरोपीय देश पाकिस्तान पर आतंकवाद को बढ़ावा देने का आरोप लगा चुके हैं। अफ्गानिस्तान में पाक की रणनीति से अमेरिका खासा नाराज है और इन सब कारणों से अमेरिका-पाक संबंधों में तल्खी बढ़ी है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+