मुजफ्फरनगर में पूरे परिवार पर तेजाब डालने वाला गिरफ्तार

Uttar Pradesh Crime Scene
मुजफ्फरनगर। मुजफ्फरनगर के मीरापुर कस्बे में एक परिवार के सात लोगों पर तेजाब डालकर जलाने की घटना के मामले में पुलिस ने एक व्यक्ति को हिरासत में लिया है। पुलिस का कहना है कि मकान के रास्ते पर विवाद को लेकर इस घटना को अंजाम दिया गया।

रविवार की रात मीरापुर के सराय गेट इलाके में घर में सो रहे रामजनी और उसके परिवार के सात सदस्यों पर अज्ञात व्यक्ति ने तेजाब डाल दिया था। इस घटना में रामजनी की मौत हो गई। परिवार के बाकी सदस्यों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस के मुताबिक घटना के बाद रामजनी के बेटे शाहिद ने पड़ोसी शहजाद से विवाद होने की जानकारी दी थी। पुलिस ने शहजाद को हिरासत में ले लिया। दोनों पक्षों में मकान के रास्ते को लेकर विवाद था। संभवत: इसी विवाद के चलते इस घटना को अंजाम दिया गया।

हमलावर ने रामजनी के ऊपर तेजाब डाला था। चीख पुकार मचने के बाद जब परिवार के अन्य सदस्य अंधेरे में उसे बचाने आए तो हमलावर ने उन सबको तेजाब से जला दिया। इस घटना में रामजनी की पत्नी शकीला के अलावा उसकी दो बेटियां सोनू और फिरू एवं बेटा साजिद भी बुरी तरह से जल गए हैं। पुलिस ने कहा कि शहजाद पर मामला दायर कर लिया गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+