परमाणु विधेयक रिपोर्ट संसद में बुधवार को, भाजपा नरम

नई दिल्ली, 17 अगस्त (आईएएनएस)। विवादास्पद परमाणु दायित्व विधेयक को लेकर सप्ताहों तक जारी रहा गतिरोध समाप्त हो चुका है। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने मंगलवार को संकेत दिया कि वह दुर्घटना की स्थिति में 1,500 करोड़ रुपये मुआवजे पर राजी होने को तैयार है।

संसद की स्थायी समिति द्वारा अपनी रिपोर्ट में यह एक महत्वपूर्ण प्रस्ताव जोड़ा गया है। समिति अपनी रिपोर्ट बुधवार को संसद में पेश करेगी।

उच्च पदस्थ सूत्रों ने कहा कि विधेयक की समीक्षा में जुटी विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी पर संसद की स्थायी समिति ने मंगलवार को अपनी रिपोर्ट को अंतिम रूप दे दिया। समिति ने मुआवजे की सीमा 500 करोड़ रुपये से 1,500 रुपये बढ़ाने या समय-समय पर सरकार द्वारा अधिसूचित अन्य बढ़ी हुई राशि की सिफारिश की है।

भाजपा ने शुरू में प्रस्तावित विधेयक में मुआवजे में किसी तरह की सीमा निर्धारित किए जाने के खिलाफ थी, लेकिन अब लगता है कि वह नई मुआवजा राशि पर मान गई है, क्योंकि इसमें जरूरत पड़ने पर सरकारी अधिसूचना के जरिए और बढ़ोतरी किए जाने का प्रावधान जोड़ दिया गया है।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+