थाईलैंड में हेलीकॉप्टर दुर्घटना, 5 की मौत
समाचार एजेंसी सिन्हुआ के मुताबिक एक अधिकारी ने बुधवार को बताया कि हेलीकॉप्टर नैन प्रांत के नामोम जिले के पर्वतीय इलाके में दुर्घटना का शिकार हुआ।
थाई सरकार के प्राकृतिक संसाधन और पर्यावरण मंत्रालय के सहायक स्थायी सचिव निसाकोर्न कोसीत्रातना ने बताया कि हेलीकॉप्टर के दुर्घटनाग्रस्त होने के पीछे खराब मौसम को जिम्मेदार माना जा सकता है। यह मंगलवार को उत्तरमध्य में स्थित पिट्सैउलोक प्रांत से नैन प्रांत की उड़ान पर था।
हेलीकॉप्टर पर प्राकृतिक संसाधन और पर्यावरण मंत्रालय के स्थायी सचिव साकसित ट्रिडेथ के साथ-साथ तीन अन्य अधिकारी और चालक सवार था।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications