पाकिस्तान में बस पर हमला, 10 मरे
पाकिस्तान
के दक्षिण पश्चिमी इलाक़े में एक यात्री बस पर हुए हमले में 10 लोगों की मौत हो गई है. बलूचिस्तान की राजधानी क्वेटा के दक्षिण-पूर्व में बंदूकधारियों ने एक बस पर उस समय हमला किया जब वह माच शहर के क़रीब से गुज़र रही थी. इस घटना में कई यात्रियों के घायल होने की भी ख़बर है. id="toptextpromo">एक
अधिकारी ने जानकारी दी है कि इस हमले में कम से कम 35 बंदूकधारी शामिल थे. अभी तक किसी भी चरमपंथी संगठन ने इसकी ज़िम्मेदारी नहीं ली है. इसके पहले पिछले शुक्रवार को क्वेटा में ही दो अलग-अलग हमलों में कम से कम तीन पुलिसकर्मियों को गोली मार दी गई थी. बलूचिस्तान का इलाक़ा अफ़ग़ानिस्तान और ईरान की सीमा पर स्थित है. यहां बड़े पैमाने पर चरमपंथी हमलों की ख़बरें मिलती रहती हैं. id='are-slot-1' class='oiad oi-axt oiadv'> id='top-searched-articles'>अभी
पिछले महीने ही बलूचिस्तान नेशनल पार्टी मेंगल ग्रुप के महासचिव और पूर्व सांसद हबीब जालिब की क्वेटा शहर में कुछ अज्ञात लोगों ने हत्या कर दी थी जबकि 11 जुलाई को नेशनल पार्टी के वरिष्ठ नेता को कुछ अज्ञात लोगों ने तुरबत शहर में मार दिया था.











Click it and Unblock the Notifications